एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
जैव प्रौद्योगिकी की समन्वयक डॉक्टर सुनीता नेगी ने बताया कि कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर जैव प्रौद्योगिकी एक अच्छे कैरियर विकल्प के रूप में उभर कर आया है। विगत 15 वर्षों से सुचारू रूप से संचालित बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी विभाग में स्नातकोत्तर स्तर पर भी जैव प्रौद्योगिकी कोर्स की प्रवेश प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। जिससे बी.एस.सी बायोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री कर चुके छात्र-छात्राएं को जैव प्रौद्योगिकी में एम.एस.सी करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है । महाविद्यालय की प्राचार्या जानकी पंवार ने बताया कि प्रथम बार राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में यह कोर्स स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *