“हैंड्स ऑन बायोटेक्निक्स” पर कार्यशाला शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के बायोटेक विभाग की ओर से “हैंड्स ऑन बायोटेक्निक्स” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने प्रतिभागियों को कार्यशाला की उपयोगिता बताई और इस तरह की कार्यशाला को समय-समय पर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बायोटेक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता नेगी ने कार्यशाला की उपयोगिता एवं उसके प्रायोगिक महत्व पर प्रकाश डाला व दो दिवसीय कार्यशाला की समय सारणी के बारे में समझाया। कार्यशाला के प्रथम दिन बायोटेक विभाग के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक आशीष चाल्र्स द्वारा “जल व मृदा का विश्लेषण” प्रयोगात्मक तरीके से कराया गया व समस्त प्रतिभागियों को संबंधित विषय की पठन -पाठन सामग्री वितरित की गई। कार्यशाला में सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बायोटेक विभाग की प्राध्यापक डॉ. सुनैना शर्मा, विमल त्यागी, जागृति चौहान, अंजलि, राकेश कुमार, कमलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *