राज्य आंदोलनकारी व पूर्व प्रधानाचार्य एनडी कोटनाला का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य आंदोलनकारी, नागरिक मंच के पूर्व संयोजक व पूर्व प्रधानाचार्य एनडी कोटनाला का मंगलवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। एनडी कोटनाला का बुधवार को कोटद्वार के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।
एनडी कोटनाला की पुत्री वरिष्ठ पत्रकार अंजू कोटनाला ने बताया कि उनके पिताजी कुछ समय से भाई अखिलेश के साथ दिल्ली स्थित आवास में रह रहे थे। रविवार से उन्होंने बीमारी के कारण खाना भी छोड़ दिया था। मंगलवार सुबह करीब छ: बजे उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। बताया कि स्व. एनडी कोटनाला ने उत्तराखंड आंदोलन में अपनी महत्वपूूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रदेश के गठन के बाद उन्होंने नागरिक मंच के माध्यम से समाज के लिए अनेक कार्य किए। उनके निधन पर नागरिक मंच, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा, प्रेस क्लब कोटद्वार, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच, वरिष्ठ नागरिक संगठन, भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *