राज्य आंदोलनकारी आमोद पेन्युली का निधन

Spread the love

देहरादून(। राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्य आमोद पेन्युली के आकस्मिक निधन हो गया। इससे आंदोलनकारी मंच में शोक की लहर है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि गुरुवार देर रात हार्ट अटैक आने से आमोद का निधन हो गया। शुक्रवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार हुआ। काफी संख्या में राज्य आंदोलनकारी उनकी अन्तिम यात्रा में शामिल रहे। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि वह राज्य आन्दोलन के समय से ही जुझारू रहे और प्रत्येक बन्द चक्का जाम एवं जेल भरो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुये थे। इस मौके पर पूर्व सूचना आयोग योगेश भट्ट, सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान, सलाहकार अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भंडारी, पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, मनोज नौटियाल, हरी सिंह मेहर, मोहन रावत, राकेश नौटियाल, रविंद्र जुगरान, पृथ्वी सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, मोहन थापा, महेंद्र सिंह रावत, सुमित थापा, विनोद असवाल, सतेंद्र नौगांई, प्रभात डंडरियाल, राजेश पान्थरी, धनंजय घिल्डियाल, सुनील डबराल, पुष्पलता सिलमाणा, सत्या पोखरियाल, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, द्वारिका बिष्ट, तारा पांडे, शकुन्तला रावत और रामेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *