राज्य आंदोलनकारी पुष्कर सिंह गुसाईं का निधन

Spread the love

चमोली। थराली के देवराड़ा वार्ड निवासी और 15 वर्षों तक देवराड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे पुष्कर सिंह गुसाईं के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। गुसाई अपने उपचार के लिए बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी में ही रह रहे थे और वहीं ह््रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। वे 62 वर्ष के थे। गुरुवार रात्रि को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया और शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया गया।
पुष्कर सिंह गुसाईं की उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण रही है, वर्ष 1994 में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाईं। वर्ष 1989-90 में थराली विकासखण्ड के विकास के लिए 18 दिनों के आमरण अनशन किया था। वे ग्राम पंचायत देवराड़ा के 15 वर्षों तक प्रधान पद रहे। उनके निधन पर क्षेत्रीय जनता के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों,, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका यूँ चले जाना वाकई एक बहुत बड़ी क्षति है।
उनके निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं ,पूर्व ग्राम प्रधान तुङ्गेश्वर पंचम सिंह गुसाईं ,व्यापार संघ अध्यक्ष तुङ्गेश्वर धनराज रावत,राज्य आंदोलनकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जनधारी,सुनाऊ के पूर्व प्रधान लक्ष्मी प्रसाद ,स्टेट यूनियन अफ वर्किंग जर्नलिस्ट के तहसील अध्यक्ष मोहन गिरी ,पर्वतीय पत्रकार एसोशिएशन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पिमोली ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *