थराली में राज्य आंदोलनकारियो को सम्मानित किया

Spread the love

चमोली। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल ईकाई थराली ने राज्य आंदोलनकारियों को शाल एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया। वहीं तहसील कार्यालय थराली में भी एक सादे समारोह में तहसीलदार प्रदीप नेगी ने राज्य आंदोलनकारियों को फूलमालाओं के साथ सम्मानित किया। स्थापना दिवस के अक्सर पर थराली में भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिन्हित आंदोलनकारी कुंदन परिहार, मोहन बहुगुणा, खीमानंद खंडूड़ी, ष्णापाल गुसाईं एवं हरेंद्र सिंह बिष्ट को फूलमाला पहना कर शल उड़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर आंदोलनकारी खीमानंद खंडूड़ी एवं मोहन बहुगुणा ने 1994 में हुए उत्तराखंड आंदोलन के घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए संघर्ष की याद दिलाई। इस अवसर पर थराली की ब्लाक प्रमुख कविता नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, मंडल महामंत्री गिरीश चमोला, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र भारती, सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, मोहन सोलवासी, नरेंद्र राणा, गंगा सिंह बिष्ट, प्रकाश चंदोला, सुरेंद्र रावत, जय सिंह बिष्ट, अनिल देवराडी आदि ने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *