राज्य आंदोलनकारियों ने त्रिमूर्ति चौक पर उपवास रख किया धरना-प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराह कांड के विरोध में त्रिमूर्ति चौक पर दो मिनट का मौन रखा और शहीदों को श्रद्घांजलि दी। आंदोलनकारियों ने पूरे दिन धरना-प्रदर्शन कर उपवास रखा। कहा कि 22 वर्षों बाद भी मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा नहीं मिल सकी। इसके लिए सरकारें दोषी हैं। सभा में प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण, मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून लागू करने, क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन करने के साथ यूकेएसएसएससी एवं अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा और सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग की गई। प्रदर्शन और धरना देने वालों में अध्यक्ष मनोज अधिकारी, वीरेंद्र बजेठा, चंदन सिंह नेगी, विपिन पंत, नीरू आर्या, मोहन चंद्र तिवारी, जगदीश रौतेला, कैलाश फुलारा, जीवन किरौला, हेमंत मेहरा, बालम अधिकारी, केशर सिंह बिष्ट, हेम रावत, दान सिंह राणा, गोविंद सिंह बिष्ट, रवि जोशी, केपीएस अधिकारी, लाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त त्रिपाठी, अनिल चौधरी, चंदु उपाध्याय, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *