राज्य आंदोलनकारियों-उक्रांद ने फूंका भाजपा-कांग्रेस का पुतला

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन और यूकेडी ने द्वाराहाट के मुख्य चौराहे पर पेपर लीक आदि मामलों को लेकर भाजपा और कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही भर्ती घोटाले के दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को वक्ताओं ने यूकेएसएसएससी में हुए घोटालों की तत्काल सीबीआई जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, 10: क्षैतिज आरक्षण, महिलाओं को 30: आरक्षण, परिसीमन, गैरसैंण राजधानी, भू कानून आदि मागों को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। भाजपा व कांग्रेस पर अपने अपने चहेतों, रिश्तेदारों को नौकरियां देने को लेकर दोनों दलों पर जमकर प्रहार किया। यहां राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष मनोज अधिकारी, उक्रांद ब्लक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, कैलाश फुलारा, बिपिन पंत, एमसी तिवारी, किशन नेगी, दान सिंह, गोपाल राणा, महेश पंत, चंदन नेगी, केशर बिष्ट, श्याम सिंह, गोपाल सिंह, टीटू आर्या, रोशन आर्या, आनंद सिंह, गिरीश राणा, नंद राम, नंदन नेगी, सुरेंद्र आर्या, पंकज कुमार, मनीष तड़ागी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र बजेठा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *