जिला मुख्यालय में धरना देंगे राज्य आंदोलनकारी

Spread the love

बागेश्वर। भैंसियाछाना ब्लक की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी मुखर हो गये हैं। आंदोलनकारियों ने 15 दिनों में मांगों का निराकरण नहीं होने जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। राज्य आंदोलनकारी व जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने कहा कि क्षैतिज आरक्षण लागू करने, पेंशन में वृद्घि करने समेत कई मांगों का लगातार शासन प्रशासन के समक्ष उठाया जा रहा है, लेकिन लगातार उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे राज्य आंदोलनकारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओं के निराकरण की भी मांग उठाई। 15 दिन के भीतर समस्या का निराकरण नहीं होने पर जिला मुख्यालय में शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। यहां ब्रह्मानंद डालाकोटी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *