भारतीय किसान यूनियन अंबावता की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

हरिद्वार। सुभाष नंबरदार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरीाषिपाल अंबावता ने शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि यूनियन को अधिक गतिशील बनाने के लिए प्रदेश व जिला इकाई का पुर्नगठन किया गया है। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए चौधरीाषिपाल अंबावता ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में सुभाष नंबरदार प्रदेश अध्यक्ष, चौधरी सिताब सिंह व बंशी अहमद प्रदेश महासचिव, एडवोकेट सहदीप सिंह प्रदेश प्रवक्ता, सागर सिंह कोषाध्यक्ष, फरमान त्यागी अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा सुदेशना वर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, परविन्दर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, अखलाक हरिद्वार जिला अध्यक्ष, माया कश्यप जिला अध्यक्ष महिला विंग, रमन सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष, मौहम्मद दानिश जिला प्रवक्ता, इतेश धीमान जिला मीडिया प्रभारी, रविन्द चौधरी लक्सर ब्लक अध्यक्ष, आशा चौधरी लकसर तहसील अध्यक्ष महिला विंग, अरविन्द बबलू तहसील अध्यक्ष लकसर, सपना चौहान सोशल मीडिया कर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए चौधरीाषिपाल अंबावता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखण्ड की सरकार किसानों की समस्याएं दूर करने में नाकाम रही हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए तीन षि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी किसानों को राहत देने में नाकाम रही है। ना तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है ना मिलों पर बकाया किसानों के बकाए का भुगतान कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। यूपी के लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाकर चार किसानों की हत्या कर दी जाती है। किसानों का हाल जानने जा रहे विपक्ष के नेताओं को उनसे मिलने से रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *