प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने की वन विकास निगम के अध्यक्ष से मुलाकात

Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने दर्जाधारी मंत्री वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी से मिलकर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हरिद्वार में बनने वाले करिडोर के संबंध मे व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते व्यापारियों से विचार विमर्श किए जाने की मांग की। नरेश शर्मा ने प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों के और से सहयोग का आश्वासन भी दिया। वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जाधारी वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की उन्नति व विकास के लिए दिन रात तत्पर है और राज्य के हर वर्ग की चिंता समान दृष्टि से करते है। हरिद्वार कोरिडोर बनाना व अन्य धार्मिक स्थानो के सौंदर्यकरण से प्रदेश की धार्मिक आस्था व पर्यटन बढ़ने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। विकास के लिए बड़े कदम उठाने पड़ते है। किसी के भी हित प्रभावित नहीं होने दिए जाएँगे। प्रदेश को अवैध नशे के कारोबार से मुक्त किया जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को निर्देश दिए है और इस संबंध में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी किसान मजदूर कर्मचारी को भी वर्ग हो सरकार सब को बराबर ले कर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड को लेकर काफी गम्भीर है और यहाँ हो रहे विकास कार्य की खुद देख रेख भी करते है। उत्तराखण्ड जल्दी ही पूरे देश मे विकास में नम्बर एक स्थान पर होगा। संजीव चौधरी ने कहा की हरिद्वार मे हर की पैड़ी पर कोरिडोर बनाए जाने से कारोबार बढ़ेगा पर उसमे व्यापारी को साथ ले कर उनके भी विचार लिए जाने चाहिए। कोरोना काल में व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को एक आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए। हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिंह नगर सहित कई स्थानो पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। अतिक्रमण के मानक समान होने चाहिए। बिना भेदभाव के समान दृष्टि से अतिक्रमण हटाना चाहिए। आंदोलन के समय व्यापारियों पर हुए मुकदमे वापस होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *