पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी पर बिफरे राज्य निर्माण सेनानी

Spread the love

ऋषिकेश। विधानसभा बजट सत्र के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत कर उनका अपमान करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को स्व. इंद्रमणि बड़ोनी हॉल में आयोजित बैठक में राज्य निर्माण सेनानियों ने विधानसभा सत्र की घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। पहाड़ वासियों पर अभद्र टिप्पणी से वह आहत हैं। कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की इस टिप्पणी पर उन्हें काफी माफ नहीं किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भी सदन की गरिमा को तार-तार किया है। सोशल मीडिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान की निंदा करते हुए सेनानियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी पर भी आक्रोश जताया। चेताया कि दोनों कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर बलबीर सिंह नेगी, डीएस गुसाईं, रुकम पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, बेताल सिंह धनाई, विशंभर दत्त डोभाल, बृजेश डोभाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, जुगल किशोर बहुगुणा, राजेश शर्मा, ज्ञान सिंह रावत, राजेंद्र रावत, प्रवेश सकलानी, विजय जोशी, उमेश कंडवाल, राकेश उनियाल, रविंदर कौर, कुसुमलता शर्मा, विमल रौथाण, विमल बहुगुणा, जयंती नेगी, प्रेम नेगी, प्रमिला रमोला, उषा गुप्ता, अंजू गैरोला, सोमवती, सुशीला पोखरियाल, संगीता उनियाल, सुनीता ममगाईं, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *