18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी भी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा शासन स्तर पर समझौता होने के बावजूद सरकार उनकी अनदेखी करते आ रही है। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति संयोजक एमएल वर्मा व सचिव चंद्रशेखर भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारी विकास भवन में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा लंबे समय से वे पूर्व की तरह कार्मिकों को मिलने वाले एसीपी 10, 16, 26 वर्ष करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। कहा जबकि पूर्व में शासन स्तर पर समझौता भी हुआ था। बावजूद इसके प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कहा अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में कर्मियों ने आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *