भव्य रूप से मनाया जायेगा राज्य स्थापना दिवस
चमोली : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस इस साल ‘देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। चमोली जिले में कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में देवभूमि रजतोत्सव के भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि के साथ तहसील स्तर पर सभी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। गैरसैंण में पुलिस की भव्य रैतिक परेड और विद्यालयों के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। (एजेंसी)