भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने में प्रदेश सरकार नाकाम रू राणा

Spread the love

उत्तरकाशी। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में नौगांव मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने भर्ती घोटाले में सरकार का हाथ बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की। शनिवार को नौगांव मुख्य चौराहे पर एकत्रित कांग्रेसियों ने सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में सरकार का पुतला जलाया। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने में नाकाम साबित हो रही है। इससे प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों का भविष्य खतरे में है। युवाओं के भविष्य से बड़ा खिलवाड़ हुआ है। कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी। साथ ही पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की इस दौरान कांग्रेस पार्टी सेवादल के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह राणा, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, राजेश रावत, आशीष रावत, तारा लाल, बर्फियालाल, राम प्रसाद सेमवाल, सोहन सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *