स्टेट हाईवे को बनाया डंपिंग जोन

Spread the love

 

बागेश्वर। कांडा- रावतसेरा मोटर मार्ग कोडंपिंग जोन का रूप दे दिया है। प्रशासन व सरकार के नुमाइंदे सब कुछ देखते हुए इसे नजर अंदाज कर रहे हैं तथा जनता परेशान हो रही है। सड़क तक रखे खड़िया के बैग दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
कांडा- रावतसेरा मोटर मार्ग लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अधीन आता है। इस मार्ग में जगह जगह लंबे समय से खड़िया के बैगों को डंप किया है। हाल यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी गुजर रहे हैं तथा उनके वाहनों को भी यहां से वाहन से गुजरने पर दिक्कतें होने के साथ ही दुर्घटना का अनुमान होता होगा, परंतु वे कार्रवाई करने या फिर उसे बैग हटाने के निर्देश तक देने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि खड़िया के बैग सड़क तक होने के कारण कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है तथा सड़क संकरी होने के कारण वाहनों के टकराने की संभावना बनी हुई है। कहा कि इसे अधिकारी खुद महसूस कर रहे हैं परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण समेत टैक्सी चालकों ने सड़क से खड़िया बैगों को हटाने की मांग की है।
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं इसे शीघ्र खाली करवाने के लिए आदेश देता हूं। प्रशासन को भी इसकी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा। – भुवन जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *