प्रदेश संगठन मंत्री का बागेश्वर में स्वागत

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार शुक्रवार को बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कर्तव्यनिष्ठा से संगठन हित में कार्य करने को कहा। संगठन मंत्री अजय कुमार के बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, जिला महामंत्री ड़ राजेंद्र सिंह परिहार, रमेश तिवारी आदि ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद परिचयात्मक बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जनहित में कार्य कर रही है। भाजपा ने जनता के हितों के लिए कई योजनाएं संचालित की है कार्यकर्ताओं को कहा कि वे सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष लाएं। इसके बाद संगठन मंत्री अजय कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सह विस्तारक एडवोकेट कुंदन सिंह परिहार के खोली मेहनिया स्थित आवास में पहुंचे तथा उनके माता के गत दिवस हुए निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *