कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज रुद्रप्रयाग से शुरू करेंगे भारत तिरंगा यात्रा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज उत्तराखंड प्रदेश में शुभारंभ होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के असहयोग आंदोलन की याद में स्वतंत्रता के 75 सालों बाद कांग्रेस देश के हर जिले की तरह रुद्रप्रयाग में भी 9 अगस्त मंगलवार से लेकर 15 अगस्त तक भारत जोड़ो-तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है। यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी पूर्व विधायक मनोज रावत व सह प्रभारी प्रदीप थपलियाल को नियुक्त किया गया है। बिष्ट ने बताया कि मंगलवार रुद्रप्रयाग के गुलाबराय से कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारम्भ कर बस अड्डे में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद यात्रा रुद्रप्रयाग बाजार से होते हुए तिमली, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोलतीर, नगरासू होते हुए गौचर पंहुचेगी। जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की तिरंगा यात्रा सभा को संबोधित करेंगें। रुद्रप्रयाग 13 व 14 अगस्त 2022 को केदारनाथ विधानसभा के विभिन्न स्थानों में कांग्रेस जन पदयात्रा व यात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगें। 15 अगस्त को यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *