दो दिवसीय प्रवास पर सीमांत पहुंचीं झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

पहाड की मेहनती महिलाएं रच रही हैं इतिहासरू आरती कुजूर
पिथौरागढ़। झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर दो दिवसीय प्रवास के लिए सीमांत पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए पहाड़ की महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं और मजबूत हो रही हैं। राजनीति हो या अन्य क्षेत्र महिलाएं, युवतियां वर्तमान में इतिहास रचने का काम कर रही हैं। रविवार को नगर के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आरती ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसका लाभ हजारों महिलाएं उठा रही हैं। झारखंड हो या उत्तराखंड दोनों ही प्रदेश में महिलाएं काफी सशक्त हो रही हैं। आंगनवाडी, आशा, स्टार्ट्अप से जुड़ी महिलाओं, एनजीओ सहित अन्य संगठनों से वार्ता कर उनसे सुझाव लिए गए हैं। बाद में उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के साथ बैठक कर 2024 के लिए महिलाओं को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, सह प्रभारी नमिता मैर, जिंप अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाध्यक्ष प्रमिला बोरा, दीपिका चुफाल, हीना पंत, माला सौन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *