प्रदेश प्रधान संगठन ने लिया बहिकार का निर्णय वापस

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश प्रधान संगठन के अध्यक्ष भाष्कर सम्मल ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान और अपने गांव की जनता का जीवन बचाने के लिए प्रधान संगठन ने बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। प्रधान संगठन ने पीएम को मांग पत्र भेजकर सरकार की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं करने की घोषणा की थी। भाष्कर सम्मल ने आरोप लगाया था कि प्रधानों की मांगों को प्रदेश सरकार ने दरकिनार किया है। उन्होंने कहा था कि 12 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को दिया। एक वर्ष में सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। ग्राम प्रधानों ने पिछले वर्ष कोरोना काल में अपने व अपने परिवार की जान की परवाह किये बिना दिन-रात निºस्वार्थ भाव से काम किया। गांव में बनाये क्वारंटाइन सेंटरों में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
इसके बाद भी राज्य सरकार ने उन्हें कोरोना वारियर्स नहीं माना। वैक्सीन लगाने में प्रधानों को दरकिनार कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष भास्कर ने बताया कि अपने गांव की जनता की जीवन को बचाने के लिए बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। प्रधान केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *