राज्य कर विभाग कर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के नेतृत्व में राज्य कर विभाग के कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पदोन्नति, कर्मचारियों की कमी समेत अन्य लम्बित मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर 22 मई को काला फीता बांधकर विरोध करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दी। सोमवार को राज्य कर विभाग के गेट पर प्रदर्शन के दौरान एक सभा हुई । सभा में राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ के प्रदेश महामंत्री राकेश चन्द्र जखमोला ने कहा कि एकीकृत कर प्रणाली जीएसटी लागू होने के बाद से आज तक कर्मचारियों का ढांचा नहीं बन पाया है, जबकि कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद उच्चाधिकारियों ने शासन को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। ऐसे में कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। उन्होंने शासन ने पूर्व में घोषित शिथिलीकरण नियमावली से कई कार्मिक वंचित होने के कारण इसे पुनः लागू किए जाने और पदोन्नति के लिए फोरगो पोलिसी समाप्त करने की मांग की है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भीम सिंह, शाखा मंत्री चन्द्रसेन, प्रदेश प्रवक्ता शेखर सिंह चुफाल, विशाल अग्रवाल, अरविन्द राणा, ऐजाज बेग, रघुवीर सिंह, भगत सिंह खाती, मो. वसीम कुसुम वर्मा, कहकशा कुरैशी, संगीता साह राणा, किरन रावत, सुरेन्द्र कुमार, मोहित कुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *