राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों पर उकेरी जाएगी राज्य की संस्कृति : रेखा आर्या

Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन स्थलों की दीवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा जाएगा। इसके साथ ही राज्य के एयरपोर्ट, रेलवे और बस स्टेशनों के साथ ही सड़क किनारे भी सजाए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को खेल विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन से राज्य सरकार देशभर में नजीर पेश करना चाहती है। इसके लिए खेलों का भव्य आयोजन करने के साथ ही चारों तरफ के माहौल को भी शानदार बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेल के इवेंट जहां जहां पर भी होने हैं उनकी दीवारों पर राज्य की संस्कृति की झलक दर्शायी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। ऐसे में इस आयोजन में किसी भी तरह की कमी न रहने देने को कहा गया है।

मैस्कॉट और मशाल को डीपी लगाएं
खेल मंत्री ने प्रदेश के लोगों से भी अपील की कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो, मैस्कॉट और मशाल को डीपी के रूप में लगाएं। उन्होंने कहा कि राज्य इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और इसमें आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सौंदर्यीकरण के साथ ही सड़कों की स्थिति में भी सुधार के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *