जनप्रतिनिधियों को स्टेशनरी और बैग उपलब्ध कराए जाए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकशाल के नेतृत्व में जन पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विकासखंड में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला में प्रतिभाग करने वाले जन प्रतिनिधियों को स्टेशनरी, बैग आदि सामग्री उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कहा कुछ जन प्रतिनिधियों को उक्त सामग्री प्रदान की गई, जबकि कुछ प्रतिनिधियों को सामग्री उपलब्ध नहीं हुई है। मांग करने वालों में प्रीति गोदियाल, आशा देवी, सरिता पुंडीर, हेमलता देवी, राजेश्वरी देवी, रजनी देवी, रीतु देवी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *