सर्वोदय सेवक स्व. मान सिंह रावत की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हल्दूखाता स्थित राजेश्वरी करुणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय में सर्वोदय सेवक स्व. मान सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने स्व. मान सिंह रावत के योगदान को याद करते हुए सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में दिया गया मान सिंह का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट व वरिष्ठ साहित्यकार डा. नंदकिशोर ढौंडियाल ने प्रतिमा का अनावरण किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार चक्रधर शर्मा ने कहा कि स्व. मान सिंह रावत ने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। नशे के खिलाफ उनके द्वारा विशेष अभियान भी चलाया गया था। मुख्य वक्ता डा. नंद किशोर ढौंडियाल ने कहा कि मान सिंह रावत ने गांधी जी का जीवन जिया। उनकी बदौलत ही आज भारत की सादगी जिंदा है। मान सिंह 1953 में विनोवा भावे के भूदान आंदोलन और उसके बाद जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे। वह गांधी जी को सदैव अपना आदर्श मानते थे। बोक्सा जनजाति को शिक्षित करने के लिए उन्होंने कई अभियान चलाए। कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के संरक्षक डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि युवाओं को मान सिंह के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, धीरजधर बछवाण, गीता रावत शाह, पीएल खंतवाल, सुखपाल शाह, बीसी शाह, विनय किशोर रावत, मंजू रावत, गौरव रावत, दीपक कुकरेती, प्रकाश कोठारी, लक्ष्मी देवी, प्रिया, गीता सिंह, हरि सिंह रावत, रमाकांत कुकरेती, नेत्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका कंचन रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *