नैथाना गांव में वीर पुरिया नैथानी की मूर्ति का हुआ अनावरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: कल्जीखाल ब्लाक के नैथाना गांव में वीर पुरिया नैथानी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर पुरिया नैथानी से प्रेरणा लेने पर जोर दिया।
रविवार को वीर पुरिया नैथानी की मूर्ति का विधायक राजकुमार पोरी ने अनावरण किया। विधायक राजकुमार पोरी ने उनके जीवन से प्ररेणा लेने की बात कही। इस दौरान वक्ताओं ने वीर पुरिया नैथानी के जीवन परिचय की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सविता राणा, साकनी बडी राकेश नैथानी, ग्राम प्रधान नैथाना महाकांत नैथानी, पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल नैथानी, सुशील नैथानी, सुभाष रावत, ओमप्रकाश नैथानी, अशोक रावत, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *