जीआईसी तोलीसैण में स्थापित हुई स्टीम लैब

Spread the love

नई टिहरी। राजकीय इंटर कलेज तोलीसैण मुखेम में स्टीम लैब का उद्घाटन शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत और यूसर्क की निदेशक प्रो़ अनीता रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया गया। विद्यालय में इस तरह की लैब स्थापित होने से विज्ञान अध्ययन एवं शोध कार्य में छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्रखंड प्रतापनगर के दूरस्थ के राजकीय इंटर कलेज तोलीसैण मुखेम में शनिवार को स्टीम लैब का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लैब का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से कर शिक्षा मंत्री ड धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इससे छात्र-छात्राएं विज्ञान के क्षेत्र में अपने ज्ञान व जानकारी को आगे बढ़ा पाएंगे। जबकि यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत ने कहा कि की इस तरह की लैब राज्य के चुनिंदा विद्यालयों में संस्थान की ओर से स्थापित की गई हैं, जिससे छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो पाएंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इस तरह की लैब उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर विज्ञान प्रभारी प्रमोद बिजलवाण ने छात्र-छात्राओं को लाइफ की विशेषता और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जयदीप पंवार, देशबंधु भट्ट, जयेंद्र थपलियाल, अर्जुन कोहली, ष्ण कुमार, नीलम रमोला, लक्ष्मी पैन्यूली, घनश्याम सैनी, अजीत कुमार, ममता, पीटीए अध्यक्ष खुशहाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष राम भरोसे राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *