सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के एक मोहल्ले में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
मामले में छ: फरवरी को क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जांच में पुलिस को मालूम हुआ की बेटी बीईएल रोड अपनी नानी के पास चली गई। पुलिस नानी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में नानी ने बताया कि बालिका बहुत डरी हुई थी और घर नहीं जाना चाहती थी। जिसके बाद उन्होंने बालिका को सिगड्डी में अपने किसी परिचित के घर भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस सिगड्डी पहुंची और बालिका से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पांच फरवरी को रात्रि के समय उनके पिता ने घर पर उससे दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह अपनी नानी के पास चली गई। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *