सौतेले पिता की नाबालिग बेटी से दरिंद्गी, महीनों तक रेपय मां की शिकायत पर पहुंचा जेल

Spread the love

काशीपुर। एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि सौतेले पिता ने महीनों तक उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूपी की रहने वाली है। वर्तमान में वह एक निकटवर्ती गांव में दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी 12 वर्षीय एक पुत्री है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री ने बताया उसका सौतेला बाप पिछले साल अक्तूबर से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि पुत्री के बताने के बाद उसने पति से इसका विरोध दर्ज कराया तो उसने उसे और पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किच्छा कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *