एसटीएफ ने अब सरकारी अधिकारी को दबोचा, अब तक 43 लोग गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून । यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में पूर्व में गिरप्तार किए जा चुके आरोपित केन्द्रपाल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार चौहान निवासी ग्राम कासमपुर, थाना जसपुर, उधम सिंह नगर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अब तक इस मामले में 43 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपित मनोज कुमार वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर जिला सहारनपुर में तैनात है।एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ पेपर लीक प्रकरण में सभी आरोपितों की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि आरोपित केन्द्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल कराई उनसे धनराशि लेने के बाद कुछ रुपये मनोज कुमार को दी।
आरोपितों ने आठ से 10 अभ्यर्थियों को केन्द्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेंटर में परीक्षा कराने के लिए भेजा था। इस कड़ी में अभी अन्य अभ्यर्थियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिन्होंने परीक्षा में किसी न किसी के माध्यम से धांधली कर नकल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *