नदी में कूदी युवती, एसटीएच कर्मी ने बचाया

Spread the love

हल्द्वानी। रानीबाग के पास चित्रशिला घाट पर नदी में कूदी युवती को एसटीएच कर्मी ने डूबने से बचा लिया। पुलिस के अनुसार युवती किसी परीक्षा में फेल होने पर खुद से नाराज थी। गुस्से में वह चित्रशिला घाट रानीबाग में नदी के किनारे बड़े पत्थर पर बैठी थी। इस दौरान एक अंतिम संस्कार में शामिल होने वहां पहुंचे एसटीएच के रेडियोलजी विभाग में तैनात मनोज को युवती की हरकत पर शक हुआ। इससे पहले वह कुछ समझ पाते युवती ने नदी में छलांग लगा दी। मनोज भी तुरंत नदी में कूद गए और युवती को पकड़ लिया। लेकिन बहाव तेज होने से युवती और मनोज दोनों बहने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों किनारे पहुंचे। सूचना पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को समझा बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *