स्वर्गाश्रम में 40 दुकाने खाली करने के नोटिस से हड़कंप

Spread the love

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भारत साधु समाज की जमीन पर बनी करीब 40 दुकानों को खाली करने के नोटिस से खलबली मच गई है। विरोध स्वरूप मंगलवार को सभी दुकानें बंद रहीं। प्रभावित दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से तीन दिन की मोहलत मांगी है। लेकिन, प्रशासन समय देने के मूड में नहीं है। मंगलवार शाम तक दुकानें खाली करने के जिला प्रशासन के नोटिस से भड़के दुकानदारों ने स्वर्गाश्रम बाजार क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। दुकानदार संजय अग्रवाल ने बताया कि इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 12 मई को सुनवाई की जानी प्रस्तावित है, लेकिन प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। मंगलवार को स्वर्गाश्रम बाजार बंद होने से यहां घूमने आए लोगों को रोजमर्रा का सामान नहीं मिलने से परेशानी हुई। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *