चोरी की स्कूटी बरामद, दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिम्मलचौड़ से चोरी हुई स्कूटी के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग है।
सिम्मलचौड़ आरटीओ रोड निवासी धर्मपाल सिंह चौहान की ओर से दो दिन पूर्व कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 9 जून की रात को उनके घर के बाहर खड़ी उनकी काले रंग की एक्टिवा चोरी हो गई थी। आसपास पूछताछ करने के बाद भी स्कूटी का कुछ पता नहीं चल पाया। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हेतु निर्देशित किया गया। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुखरो पुल के समीप दबिश देते हुए चोरी में शामिल अभियुक्त अरूण सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह, 25 वर्ष, निवासी सिद्धबाबा कालोनी, खूनीबड़ को व एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *