अवैध भंडारण पर स्टोन क्रशरों पर लगाया जुर्माना

Spread the love

रामनगर। रामनगर में लगातार अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। इससे दिनभर खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा। कई स्थानों पर अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
मंगलवार को खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा व एसडीएम गौरव चटवाल की मौजूद्गी में टीम ने स्टोन क्रशरों पर छापामार कार्रवाई की। राजपाल लेघा ने बताया कि न्यू रामनगर स्टोन क्रशर पर 8517 टन अवैध भंडारण पाया गया। इस पर 1362720 जुर्माना लगाया गया। वहीं अशोक स्टोन क्रशर पर 928़25 टन अवैध भण्डारण पाए जाने पर 148520 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी तरह एबी स्क्रीनिंग प्लांट पर 3859200 जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा स्टोन क्रशरो एवं उप खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। अवैध खनन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा, राजस्व उप निरीक्षक आरिफ हुसैन, ऐश्वर्य शाह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *