शटल सेवा वाहन पर गिरा पत्थर, चालक की मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक शटल सेवा वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह वाहन मुनकटिया के पास यात्री खड़ा था कि अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। रविवार को भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग में मुश्किलें पैदा हुई। एक ओर छौड़ी गदेरे में उफान पर आने से यहां यात्री काफी देर रुके रहे वहीं कई स्थानों पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों ने यात्रियों को रास्ता पार कराया। वहीं दोपहर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास एक शटल सेवा वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम, पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि घटना में ग्राम फेगू नागजगई जनपद रुद्रप्रयाग निवासी जगमोहन सिंह बिष्ट की मौत हो गई। मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि खराब मौसम देखते हुए सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग पर करीब एक घंटे शटल सेवा भी बंद रखी गई। जबकि मौसम ठीक होते ही जरूरी वाहनों को जाने दिया गया। साथ ही मार्ग में पहाड़ी के नीचे किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी गई। सभी यात्रा पड़ावों पर रेस्क्यू टीम तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *