कालीमठ मोटर मार्ग पर कार के ऊपर गिरे पत्थर, चालक सुरक्षित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रविवार को गुप्तकाशी क्षेत्र के विद्यापीठ-कालीमठ मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर बड़ी मात्रा में पत्थर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8रू30 बजे विद्यापीठ-कालीमठ मोटर मार्ग पर विद्यापीठ से 500 मीटर आगे कालीमठ मार्ग पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे। इसी बीच सड़क से आवाजाही कर रही एक कार चपेट में आ गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक किसी तरह बच गया और कोई भी जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है जिस तरफ चालक था उस तरफ पत्थर नहीं लगे जिससे चालक सुरक्षित बच गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *