पर्यावरण बचाने को पॉलीथिन का प्रयोग करें बंद

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविरि में स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना होगा।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली का एनएसएस शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओडल बड़ा में आयोजित किया गया। स्वयं सेवियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वयं सेवियों ने गांव के आसपास स्वच्छता अभिायान भी चलाया। कार्यक्रम अधिकारी देव कुमार ने ग्रामीणों से शादी समारोह में शराब के प्रयोग को बंद करने की अपील की। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बॉक्स समाचार
स्वयं सेवियों ने किया योगाभ्यास
श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देवी रोड़ कोटद्वार में आयोजित एनएसएस शिविर में छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर में स्वयं सेवियों ने हर रोज सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, सतेन्द्र सिंह नेगी, रचना डोबरियाल, पूजा नेगी, सविता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *