सुबह रूकवाया और शाम को खड़ा हो गया यात्री शेड का ढांचा

Spread the love

सिम्मलचौड़ में नहीं थम रहा यात्री शेड को लेकर चल रहा विवाद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिम्मलचौड़ में यात्री शेड को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार स्थानीय लोगों ने अन्यत्र स्थान पर चल रहे यात्री शेड निर्माण के कार्य को रूकवाया। वहीं, शाम के समय उक्त स्थान पर ही यात्री शेड का ढांचा बनकर तैयार हो गया। स्थानीय लोगों ने यात्री शेड निर्माण में हुई अनियमितता की जांच करवाने की मांग उठाई।
सिम्मलचौड़ में साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि से यात्री शेड निर्माण का बोर्ड लगाया गया था। लेकिन, उक्त स्थान पर कोई यात्री शेड ही नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही इसका एक वीडियों इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुई। जिसके बाद विभाग ने उक्त बोर्ड को हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया। शनिवार को जैसे ही कार्यदाई संस्था ने दूसरे स्थान पर यात्री शेड का निर्माण कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और उसका विरोध करने लगे। पार्षद मनोज शाह व सुधीर बहुगुणा ने कहा कि जनता के पैसों का किस तरह बंदरबाट किया जा रहा है। यह इसका जीता-जागता उदाहरण है। कहा कि जहां पर यात्री शेड बनाया जा रहा है वह विवादित स्थल है। कहा कि जब तक मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं होती वह यात्री शेड का निर्माण नहीं होने देंगे। वहीं, जैसे ही आंदोलन कर रहे लोग मौके से गए ठेकेदार ने उक्त स्थान पर शाम तक यात्री शेड का ढांचा खड़ा कर दिया। हालांकि, इसके बाद दोबारा लोग मौके पर पहुंच और उन्होंने शेड निर्माण कार्य रूकवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *