स्टोर संचालक से मारपीट करने वालों का नहीं मिला कोई सुराग

Spread the love

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी किराना स्टोर संचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, स्टोर संचालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव चांदपुर निवासी मुस्तकीम की कटारपुर में किराना की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह अपनी दुपहिया गाड़ी से घर जा रहा था। कटारपुर और चांदपुर के बीच रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर रस्सा बांधा हुआ था। मुस्तकीम रस्से में उलझकर सड़क पर जा गिरा। इस बीच कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट व सड़क पर तेजी से गिरने के कारण व्यक्ति घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग मुस्तकीम की जेब से कुछ पैसे व गाड़ी पर रखा चीनी का बोरा भी उठाकर फरार हो गये थे। पुलिस जांच में चीनी की बोरा घटना के नजदीक एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। फिलहाल व्यक्ति के सिर पर चोट लगने के कारण उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसके घर लौटने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पायेगी। चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया शुरुआती जांच में मामला रंजिशन लग रहा है। मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *