गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कालागढ़ में दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था।
15 मई को उत्तर प्रदेश आफजलगढ़ निवासी मंसूर खान की ओर से कालागढ़ थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री तेहजीबा उर्फ जारा का विवाह कालागढ़ नई कॉलोनी निवासी आमान खान से करवाया था। विवाह के कुछ सप्ताह बाद ही आमान खान दहेज के लिए उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगा। कई बार उसने पुत्री के साथ मारपीट भी की। बताया कि 15 मई को उन्हें सूचना मिली कि आमान खान ने उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव बेड पर पड़ा हुआ था और घर में कोई भी मौजूद नहीं था। बताया कि हत्या करने के बाद आमान खान व उसका परिवार फरार हो गया था। थानाध्यक्ष संजय ममगाईं ने बताया कि शनिवार को आरोपित आमान खान को कालागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *