स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिकी को मजबूत बनाएं ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर के रिंगवाडी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत बनाना चाहिए।
शिविर की अध्यक्षता डीआरडीए के परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टाल लगाए गए थे। शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही 78 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 518 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा, सहायक पशु चिकित्साधिकारी डा. नंदन प्रसाद, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी बबली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *