संगठन को मंडल स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता रू विधायक

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा मंडल भिकियासैंण कार्यसमिति की बैठक का शुक्रवार को शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ड़ प्रमोद नैनवाल और जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने दीप जलाकर कर किया। बैठक में जोशीमठ आपदा और बजट पर सरकार की ओर से किए गए पहल का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने मंडल कार्यकारणी को बधाई देते हुए संगठन को मंडल स्तर पर अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा संगठन की शक्ति से ही भाजपा शिखर पर पहुंचने के बाद भी संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करती है। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कहा मंडल पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सरकार कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करना होगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट ने की। बैठक में मंडल प्रभारी ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट, हरीश बौड़ाई , भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, भूपाल रौतेला, सुरेंद्र सिंह डंगवाल, मदन मेहरा, लाल सिंह, भुवन उप्रेती, हरीश ध्यानी, गोपाल जीना, यूडी सत्यवली, प्रेम रावत, बीना सतपोला, मुमताज आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *