मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों पर सख्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : दिल्ली के राजेंद्र नगर में संचालित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन प्रतियोगी छात्रों की मौत के बाद कोटद्वार प्रशासन भी सख्त हो गया है। शुक्रवार को टीम ने शहर में संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की। इस दौरान नियमों के विपरीत चल रहे संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में टीम ने शहर के कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान देवी रोड में एक कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहा था। जिस पर प्रशासन ने इस कोचिंग सेंटर को सीज किया। अभियान के दौरान कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्रो की भी जांच की गई। कई स्थानों पर बेसमेंट को पार्किंग उपयोग के लिए दर्शाया गया है। जबकि, इनमें कोचिंग सेंटर व अन्य संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *