पत्थरबाजों के खिलाफ बनें सख्त कानून

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पत्थरबाजों के खिलाफ सख्ती कानून बनाने की मांग की है। कहा कि देश का महौल बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
परिषद के सदस्यों ने इस संबध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। सदस्यों ने कहा है कि देश के कई राज्यों में पत्थरबाज उपद्रव मचा रहे हैं। इन पत्थरबाजों के पत्थरों से राज्यों की पुलिस भी घायल हुई है। लेकिन पुलिस फिर भी संयम बरतते हुए है। कहा कि पत्थरबाजी में शामिल लोगों को सरकारी सुविधा सहित मतदान से भी वंचित रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार का अब तक आठ साल तक का सफर प्रशंसनीय रहा है। गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *