कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटें

Spread the love

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। एसपी ने बूथ में महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगाने को कहा। शनिवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने गोरलचौड़ मैदान में ब्रीफिंग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जववानों को वर्दी में रहने के निर्देश दिए। बूथ का ठीक तरीके से निरीक्षण कर कमियों को दूर करने, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने और पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी मतदाता बूथ में ज्वलनशील पदार्थ और मोबाइल नहीं ले जा सकता। उन्होंने मतदान केंद्र में अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *