कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटेंरू एसपी

Spread the love

 

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने कानून व्यवस्था बाधित करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने ये निर्देश निर्वाचन कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग के दौरान दिए। सोमवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने गोरलचौड़ मैदान से मतदान केंद्र रवाना होने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को वर्दी में रहने के निर्देश दिए। बूथ का ठीक तरीके से निरीक्षण कर कमियों को दूर करने, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने और पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए। एसपी ने वोट डालने के दौरान बूथ में महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइन लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता बूथ में ज्वलनशील पदार्थ और मोबाइल नहीं ले जा सकता। उन्होंने मतदान केंद्र में अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने को कहा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *