चुनाव को लेकर सीमाओं पर दिखी सख्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार। शहर में मतदान प्रक्रिया के दौरान कौड़िया चैक पोस्ट के साथ ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमाओं पर पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों का सख्त पहरा रहा। वाहनों की पूरी तलाशी के बाद ही उन्हें शहर के भीतर प्रवेश करवाया जा रहा था। पुलिस कर्मी वाहन चालक व उसमे सवार अन्य व्यक्तियों से भी पूछताछ करती हुई नजर आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली ने बताया कि शहर में हो रहे चुनाव को देखते हुए कौड़िया चैक पोस्ट, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, सनेह और दिल्ली फार्म क्षेत्र में पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों की विशेष टीमें तैनात की गई थी। वहीं, सीमा से सटे मतदान केंद्रों पर भी पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार गश्त करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *