जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर लोगों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। लोगों ने जल्द धरातल पर मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर आंदोलन को भी तेज करने की बात कही।
लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जनता पिछले कई माह से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठा रही है। जनता के आंदोलन के बाद 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी। लेकिन, अब तक मार्ग निर्माण की योजना किस तरह होगी, यह सार्वजनिक नहीं हुआ है। बताया कि स्थानीय जनता मार्ग के हिस्से को एलिवेटेड ही चाहती है, जिससे 12 महीने बिना किसी रूकावट मार्ग पर वाहनों का संचालन होता रहे। कहा कि कोटद्वार व कण्वाश्रम के विकास के लिए भी मार्ग का निर्माण होना अति आवश्यक है। इस मौके पर सतपाल सिंह, मुन्नी देवी, अर्चना देवी, राधिका आदि मौजूद रहे।