धरना किया स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने आश्वासन मिलने के बाद अपने धरने को स्थगित कर दिया है। कहा कि यदि छह अप्रैल तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। संघ के अध्यक्ष देवकिशोर कंडवाल ने बताया कि वेतन सहित अन्य समस्याओं को लेकर 27 मार्च को कर्मचारियों ने धरने की चेतावनी दी थी। बताया कि इससे पूर्व अधिशासी अभियंता ने श्रमिकों को समस्याओं के समाधान की वार्ता के लिए बुलाया। बताया कि अधिशासी अभियंता ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *