बनबसा में भाजपा नेता सुरेश जोशी का जोरदार स्वागत

Spread the love

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी एक दिवसीय बनबसा भ्रमण पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अध्यक्षता मैं हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा नगर निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने की बात कही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट,रुचि धस्माना, सरोज चंद, माधवी धामी, रुक्मणी उनियाल, जतिन देउपा, बलवीर प्रजापति, मोनू ठाकुर, संजय अग्रवाल, दुर्वेन्द चौहान,संजीत सिंह, प्रमोद गुप्ता,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *