भाजपा जिलाध्यक्ष का बाजपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Spread the love

कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा जीतेगी सभी चुनाव: सुखीजा
काशीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार बाजपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ में लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। जो पन्ना प्रमुख से चलती है। आने वाले प्रत्येक चुनाव में पन्ना प्रमुखों की मेहनत के सहारे एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर भाजपा सभी चुनाव में विजयश्री हासिल करेगी। पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि गुंजन सुखीजा के रूप में हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को एक बेहतर जिलाध्यक्ष दिया है। संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया। यहां विकास गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुखदेव सिंह नामधारी, गोपाल कोछड़, विमल शर्मा, कमल भट्ट, यशपाल राजहंस, उमा जोशी, राजू पंडित, जयंत जैन, हरजसपाल सिंह हैरी, गौरव शर्मा, अनंत जैन, बिट्टू चौहान, ड़ मोहन पांडे, प्रमोद दिवाकर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *